कलेक्टर ने जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का जारी किया गया पीपीओ, जीपीओ....

# Admin | 01 Mar, 2024
  • 29 फरवरी को 7 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन भुगतान आदेश जारी

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। जिले अंतर्गत 29 फरवरी 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले 07 कर्मचारियों को पीपीओ और जीपीओ की कॉपी कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा प्रदान किया गया। पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कोषालय द्वारा किए जा रहे इस पहल की कलेक्टर द्वारा सराहना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में  देव कुमार कश्यप,  मनहरण लाल आडिल, नरेन्द्र देव कश्यप, श्रीमती रेणुका कश्यप, रामलाल यादव, परस राम श्रीवास,  कृष्ण कुमार अघरिया शामिल है।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शुभकामना दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, सहायक कोषालय अधिकारी श्रीमती स्मिता पाण्डेय, कमल कुर्रे, सहायक ग्रेड-01, कोषालय स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Banner