ज्ञानोदय की छात्राओं ने रेल परियोजना के उद्घाटन अवसर पर दी बेहतर प्रस्तुति.....

# Admin | 12 Mar, 2024

ज्ञानोदय की छात्राओं ने रेल परियोजना के उद्घाटन अवसर पर दी बेहतर प्रस्तुति.....

मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर-चाम्पाज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के छात्र- छात्राओं ने रेल मंत्रालय  भारत सरकार की ओर से आयोजित  85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं राष्ट्र को समर्पण तथा 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहित अन्य रेल परियोजनाओं के वर्चुअल उद्घाटन के अवसर पर जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में   छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य के माध्यम से आफ्शा परवीन एवं साथियों ने अपनी प्रस्तुति दी। 

इस अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने विकसित भारत -विकसित छत्तीसगढ़ के तर्ज पर सभी परियोजनाओं का डिजिटल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। स्वागत नृत्य कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेश यादव  ,शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Banner