आज  विराजेंगे गणपति, दस दिनों तक रहेगा भक्ति का माहौल

# Admin | 07 Sep, 2024

आज  विराजेंगे गणपति, दस दिनों तक रहेगा भक्ति का माहौल

🔷  सुबह से श्री गणेश की जयकारा के साथ गणेश पंडालो में श्रद्धालुओ की दिखी भीड़।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चांपा।

आज श्री गणेश चतुर्थी है शुभ् मुहूर्त में  जगह - जगह गणेश जी विराजमान हुए, जिसकी तैयारी भक्तगण पहले से ही कर लिए हैँ , गणेश पंडालो में अब दस दिनों तक श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ेगी, वही गणेशोत्सव से पुरा माहौल भक्ति से स्रर्राबोर् नजर आएगा। 

हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के त्योहार का खास महत्व है। ये पर्व पूरे 10 दिनों तक बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी से शुरू होता है।इस दौरान विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है। ये पर्व विनायक चतुर्थी पर शुरू होता है और अनंत चतुर्थी पर समाप्त होता है। इस समय लोग अपने घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और उनकी सच्चे मन से पूजा और भक्ति करते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी की शुरुआत छह सितंबर को दोपहर तीन बजकर एक मिनट पर शुरू हो गई है। वहीं इस तिथि का समापन सात सितंबर को शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में उदय तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व सात सितंबर को मनाया जाएगा

Banner