पत्रकारों को एकजुट करने और "पत्रकारिता" की साख बचाने 2 अक्टूबर को पत्रकारों की होगी आवाज बुलंद...

# Admin | 30 Sep, 2024

पत्रकारों को एकजुट करने और "पत्रकारिता" की साख बचाने 2 अक्टूबर को पत्रकारों की होगी आवाज बुलंद...

🔷 पत्रकारिता संकल्प यात्रा का होगा आगाज।

♦ डायमंड शुक्ला

♦ मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर-चांपा।


छत्तीसगढ़ में आए दिन पत्रकारों के खिलाफ बेवजह साजिश के तहत हो रहे एफआईआर  और सलाखो के पीछे धकेले जाने से पत्रकारों में खौफ पैदा करने का सिलसिला अनवरत जारी है ऐसे में छत्तीसगढ के पत्रकार भयमुक्त पत्रकारिता नहीं कर पा रहे हैं, जिससे चौथे स्तंभ की साख कमजोर हो रही है ,साथ ही पत्रकारों को खबर प्रकाशन पर जिस तरह धमकियां मिल रहीं है उन्हें डराया जा रहा है, ऐसे में वर्तमान समय में पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती हो गई है, शासन प्रशासन से लेकर ठेकेदार ,व्यापारी भी पत्रकारों के खिलाफत में खुलकर सामने आकर कानून को ठेंगा दिखाने बाज नहीं रहे, ऐसे में जनता की आवाज को बुलंद करने वाले आवाजों को दबाने जो षड्यंत्र रचे जा रहे, वह पत्रकारिता को कमजोर कर खत्म करने के लिए हैं, अब समय आ गया है पत्रकारिता को जिंदा रखने और पत्रकारों को महफूज रखने छत्तीसगढ सभी पत्रकार संगठन, समिति और क्लब एक बैनर तले आकर पत्रकार सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद करेंगे इसी परिपेक्ष्य में 2 अक्टूबर को रायपुर में पत्रकारिता संकल्प,  सयुक्त पत्रकार महासभा का आयोजन किया गया है जिसमें सभी पत्रकार साथी अपनी सहभागिता निभाएं और पत्रकार सुरक्षा कानून सहित अन्य पत्रकार हित वाले मुद्दों पर अपनी आवाज मुखर करे। 

Banner