थाइलैंड के विश्व प्रसिद्ध अरूण देव मंदिर के तर्ज पर बना भव्य दुर्गा पंडाल बना लोगों के आकर्षण का केंद्र, पंडाल में विराजे मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने दूर दराज से पहुंच रहे भक्त

# Admin | 05 Oct, 2024

थाइलैंड के विश्व प्रसिद्ध अरूण देव मंदिर के तर्ज पर बना भव्य दुर्गा पंडाल बना लोगों के आकर्षण का केंद्र, पंडाल में विराजे मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने दूर दराज से पहुंच रहे भक्त

🔶 इस साल जांजगीर - नैला के अग्रसेन भवन के सामने बनाया गया पंडाल।

🔷 पार्किंग के लिए अलग अलग जगह निर्धारित।

💎 डायमंड शुक्ला

♦ मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर - चांपा।

-----------------------------

  नैला के अग्रसेन भवन के सामने इस साल थाइलैंड के अरूण देव मंदिर के तर्ज पर भव्य दुर्गा पंडाल बनाया गया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र, बना हुआ है, ऊंचे पंडाल में विराजे मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने दूर दराज से भक्त पहुंच रहे हैं।

रात को रोशनी में सजा यह पंडाल और भी खूबसूरत नजर आता है। मां की मधुर भक्ति से सजे दरबार मधुर संगीत से और भी भक्तिमय हो जाता है,l

मता की दरबार में लगे, रंग बिरंगे एलइडी लाइट से लोग काफी उत्साहित नजर आते हैं और मां दुर्गा की विराट प्रतिमा के साथ सेल्फी लेते भी भक्त मंत्रमुग्ध हो रहे, वही भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है, पार्किंग व्यवस्था से लेकर भीड़ को नियंत्रित कर सुव्यवस्थित ढंग से मां के इस भव्य और दिव्य दरबार का दर्शन कराने में अपना कर्तव्य बखूबी निभा रहे हैं, यहां यह भी बताना लाजमी होगा कि इस वर्ष भव्य पंडाल जो कि हर साल नैला रेलवे स्टेशन के पास बनाया जाता था, लेकिन इस बार जगह परिवर्तन करते हुए मां दुर्गा का भव्य पंडाल जो की थाइलैंड के अरूण देव मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है जो काफी ऊंचा पडाल है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, भव्य और सुंदर मां दुर्गा की प्रतिमा भी देख लोग मंत्रमुग्ध हो रहे, माता रानी का यह दरबार लाइट से भी सजाया गया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, बता दें कि नैला के श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव रेलवे स्टेशन नैला के द्वारा हर वर्ष हर्षोल्लास से शारदेय नवरात्रि पर भव्य पंडाल बनाकार कारोडो की लागत से कलकत्ता और कई अन्य जगोह से कारीगर बुलाकर कई महीनो पहले से तैयारी शुरू कराई जाती है इस साल भी कारीगरों और मूर्तिकार की मेहनत देखते ही बनता है, नैला का मां दुर्गा पंडाल और भव्य प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है लोग दूरदराज से नैला पहुंच माता का दर्शन लाभ ले रहे हैं।

Banner