छग में भाजपा के एक साल के कार्यकाल से जनता हलाकान, अपने ही राज्य में सुरक्षित नहीं जनता...

# Admin | 20 Dec, 2024

छग में भाजपा के एक साल के कार्यकाल से जनता हलाकान, अपने ही राज्य में सुरक्षित नहीं जनता...

♦️ मिशन क्रान्ति न्यूज, जांजगीर -चांपा।

-------------------

छत्तीसगढ़ राज्य की विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के एक साल के कार्यकाल को कुशासन का कार्यकाल करार देते हुए जिला यूथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा और उनके इस एक साल के कार्यकाल को पूर्णतः बदहाल बताया।

दरअसल राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के आह्वान पर जिला यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता रखा, और पिछले एक साल में प्रदेश में बढती बेरोजगारी, असुरक्षा, हसदेव में पेड़ों की अंधाधूंध कटाई,,, राजधानी में चाकूबाजी सहित किसानों की समस्या को उजागर करते हुए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए निकम्मी सरकार करार दिया। साथ ही यूथ कांग्रेस के नेता ने बताया कि 23 दिसम्बर को जनसमस्याओं को लेकर सीएम आवास का घेराव कर विरोध जताया जाएगा।

🔷 हसदेव में पेड़ कटाई वाले पत्रकार के सवाल पर घिरे कांग्रेसी नेता

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष से पत्रकार वार्ता में जब "मिशन क्रांति न्यूज" के पत्रकार ने सवाल किया कि छग में हसदेव के जंगल की कटाई का काम कांग्रेस के कार्यकाल के समय शुरू हुआ था, जब कांग्रेस की सत्ता थी उस समय पेड़ों की कटाई रोकने के बजाय छग के आदिवासियों को रोका गया, हसदेव की सुरक्षा के लिए आन्दोलन कर रहे आंदोलनकारियों को डराया, धमकाया गया, जिसमें कईयों की जाने गई और आज जब बीजेपी की सरकार है तो आज विपक्ष पर बैठी कांग्रेस सरकार हसदेव के मुद्दे पर अपनी आवाज मुखर कर रही है। पत्रकार के उक्त सवाल पर यूथ कांग्रेस के दिग्गज घिर गए और गोलमोल जवाब देते नजर आए।

Banner