इंजीनियर मंजुषा पाटले को जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन से नाम वापस लेने मिल रही धमकी,,,बनाया जा रहा दबाव

# Admin | 07 Feb, 2025

इंजीनियर मंजुषा पाटले को जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन से नाम वापस लेने मिल रही धमकी,,,बनाया जा रहा दबाव

🔷 गंभीर आरोप को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चल रही चर्चा।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।

 त्रिस्तरीय चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 12 चारपारा से जिला पंचायत सदस्य का नामांकन दाखिल करने के बाद इंजीनियर मंजुषा पाटले को मोबाइल में अननोन नंबर से धमकी मिल रही है श्रीमती मंजुषा पाटले ने कुछ लोगों द्वारा नाम वापस लेने दबाव बनाए जाने की बात सोशल मीडिया के माध्यम से खुलासा कराते हुए सुझाव भी मांगा है।

पत्रकारों के सवाल पर भी इंजीनियर मंजुषा पाटले ने निर्वाचन में नाम वापसी पर दबाव बनाने की बात स्वीकार करते हुए इसे पारिवारिक षड्यंत्र करार दिया है। साथ ही उन्होंने संगठन के कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाने की बात कहते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं सोशल मीडिया में श्रीमती पाटले ने दबाव बनाए जाने का खुलासा करते हुए उचित मार्गदर्शन और सुझाव भी मांगे हैं, बहरहाल जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 चारपारा से सदस्य के लिए नामांकन भरने के बाद नाम वापस लेने दबाव बनाए जाने वाली गंभीर आरोप राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है लोग उक्त आरोप को लेकर कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

Banner