छग की निर्दयी पुलिस: दिव्यांगों को घसीटकर ले गई, महिलाओं के साथ की बदसलूकी !

# Admin | 17 Jul, 2025

छग की निर्दयी पुलिस : दिव्यांगों को घसीटकर ले गई, महिलाओं के साथ की बदसलूकी !

🔷 सदन में गूंजा कार्रवाई का मुद्दा।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, रायपुर।


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधानसभा घेराव करने जा रहे दिव्यांगों के साथ पुलिस ने दुर्व्यहार किया है। पुलिस ने सारी हदें पार करते हुए बेरहमी से घसीटते हुए गाड़ी में बैठा रही है। आरोप है कि निर्दयी पुलिस ने इस दौरान महिलाओं के साथ की बदसलूकी भी की।

पुलिस द्वारा दिव्यांगों से की गई बदसलूकी का मामला सदन में जोर शोर से गूंजा, विपक्ष ने छग पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा।

Banner