ठाकुर श्रवण सिंह दूसरी बार बने राजपूत समाज के अध्यक्ष

# Admin | 03 Oct, 2025

ठाकुर श्रवण सिंह दूसरी बार बने राजपूत समाज के अध्यक्ष

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर-चाम्पा।


राजपूत समाज के ठाकुर श्रवण सिंह को दूसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुनने उपरांत राजपूत क्षत्रिय समाज सेवा समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित टीएस प्लाजा में रखा गया। दूसरी बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने उपरांत समाज के सभी लोगों में हर्ष व्याप्त है,लोगों ने समाज सेवी श्रवण सिंह ठाकुर का साल श्रीफल भेंट कर उन्हें बधाई दी। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि श्रवण सिंह के राजपूत समाज के अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों को बेहतर सामाजिक लाभ मिलेगा, साथ ही समाज के युवा वर्ग एक ऊर्जा के साथ काम करेंगे। श्री सिंह के कुशल मार्ग दर्शन का समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान विशेष रूप से राजपूत समाज के प्रांताध्यक्ष ठाकुर देवेश सिंह मौजूद रहे। 

Banner