मनरेगा का नाम और काम बदलकर लोगों को लाभ से वंचित करना चाह रही भाजपा सरकार : जयसिंग अग्रवाल

# Admin | 11 Jan, 2026

मनरेगा का नाम और काम बदलकर ग्रामीणों को लाभ से वंचित करना चाह रही भाजपा सरकार : जयसिंग अग्रवाल

🔷 दुर्भावना की राजनीति कर रही भाजपा।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।


मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) का नाम बदलकर VB - G - RAM - G "विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन - ग्रामीण" रखे जाने से मनरेगा में कांग्रेस और भाजपा पार्टी नेताओं के बीच वैचारिक घमासान छिड़ गया है, आक्रामक जुबानी जंग जारी है,

कांग्रेस जहां मनरेगा के नाम बदलने के पीछे मजदूरों को इस योजना के वास्तविक लाभ से वंचित किए जाने और बजट कम करने का आरोप मढ़ रही है, वहीं भाजपा मनरेगा का नाम बदलकर 125 दिन ग्रामीणों को काम दिलाने के साथ योजना में आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए कामों में पारदर्शिता लाने दंभ भरते नजर आ रहे हैं , केंद्र की भाजपा सरकार और विपक्ष की भूमिका में किरदार निभा रहे कांग्रेस आमने सामने है, आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, इसी परिपेक्ष्य में 10 जनवरी ,शनिवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में कांग्रेस के कोरबा जिले के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल जांजगीर के पत्रकारों से मुखातिब हुए और प्रेसवार्ता कर मनरेगा के नाम बदलने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे भाजपा सरकार की साजिश करार दिया,

श्री अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान साफ शब्दों में कहा कि नाम तो बहाना है दरअसल ये कांग्रेस द्वारा 2005 में शुरू की गई महती योजना है, अधिनियम है, जिससे गांवों में लोगों को आसानी से काम उपलब्ध हो जाता था,  जिसे अब भाजपा सरकार उद्योगपतियों को सौंपने और राज्य सरकार पर बजट का अतिरिक्त भार थोपते हुए न्यू हथकंडे अफ़ना रहे हैं,

आने वाले समय में VB - G - RAM - G के सहारे ये मनरेगा जैसे अधिनियम के नाम और काम को बदलकर इस योजना को कमजोर करने में जुटी हुई है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। भाजपा का काम की बजाय नाम बदलने में भरोसा करती है, जबकि कांग्रेस काम पर भरोसा करते हुए जनता को लाभ दिलाने का काम करता है, मनरेगा को भाजपा नाम बदलकर पूरी तरह खत्म करना चाहती है। जिसका विरोध किया जाएगा।

🔷 मनरेगा के नाम बदलने पर विरोध,पलायन और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस की चुप्पी !

मनरेगा के नाम बदलने पर कांग्रेस का देशभर में जुबानी जंग और विरोध जारी है, भाजपा कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है लेकिन कांग्रेस की सरकार विपक्ष में रहते हुए कभी पलायन का मुद्दा अथवा मनरेगा में छग में हुए भ्रष्टाचार मामले पर आवाज मुखर नहीं की। मनरेगा में छग में हुए भ्रष्टाचार के सवाल पर पूर्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल ने चुटकी लेते हुए लोगों के पलायन को सामान्य करार देते हुए इसे गंभीरता से नहीं लिया और मनरेगा के भ्रष्टाचार की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए विपक्ष पर बैठे कांग्रेस के नेता अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आए।

Banner