केंद्रीय बजट में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान, विकसित भारत की परिकल्पना होंगे साकार : : धरमलाल कौशिक

# Admin | 07 Feb, 2026

केंद्रीय बजट में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान, विकसित भारत की परिकल्पना होंगे साकार : : धरमलाल कौशिक

🔷 देश के विकास के लिए 53 लाख 47 हजार 315 करोड़ के बजट का बिल्हा विधायक का प्रेसवार्ता में प्रस्तुतीकरण।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।

देश के विकास की गति को बढ़ाने, हर वर्ग के लोगों को बजट का लाभ दिलाने केंद्रीय बजट 2026 का यह बजट विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाली है, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी वर्गों का लाभान्वित कराने वाला वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में प्रस्तुत किए हैं, यह नवीन बजट सर्वांगीण विकास की नई गाथा लिखेगी,युवा,किसान, गृहणी से लेकर सभी वर्ग का ध्यान रखते हुए बजट में भविष्य के विकसित भारत का खाका तैयार किया गया है,,जिसकी झलक बजट है सभी दृष्टिकोण से केंद्रीय बजट सकारात्मक और उपयुक्त है उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में शनिवार को बजट प्रस्तुतीकरण पर प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को नवीन बजट के लाभ के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान श्री कौशिक ने उक्त बजट को बेहतर और सर्वांगीण विकास का बजट करार दिया।

श्री कौशिक ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि आने वाले समय में बजट का लाभ जनता को दिखेगा और भारत में नई टेक्नोलॉजी, नयी उद्योगनिति ,उद्यमी, कृषि के उन्नत तकनीक, रेलवे ट्रैक और सड़क के विस्तार से विकास के नित नए आयाम तय किये जाएंगे। बहरहाल भाजपा के कद्दावर नेता और बिल्हा विधायक श्री कौशिक ने केंद्रीय बजट के संदर्भ में विस्तृत जानकारी मीडिया से साझा किया और उनकी विशेष उपलब्धियां गिनाई लेकिन धरातल पर किसान, आमजन और युवाओंके लिए वित्तीय बजट 2026-27 कितना कारगर साबित होगा यह समझने लोगों को देर नहीं लगेगी।

🔷 सवालो से घिरे विधायक, आधे अधूरे जवाब देकर मुस्कुराते...खिसक गये धीरे धीरे...

भाजपा के कद्दावर नेता बिल्हा विधायक श्री कौशिक बजट प्रस्तुतीकरण के दौरान उस समय कुछ पत्रकारों के सवालों से घिर गए, जब एक पत्रकार शिक्षित युवा बेरोजगारो को रोजगार मुहैया कराने बजट में कितनी राशि का प्रावधान है केंद्र और छत्तीसगढ़ राज्य में ? उक्त सवाल पर श्री कौशिक जी सवाल के जवाब में शिक्षित युवाओ के रोजगार पर बेहतर बजट का दावा करते हुए भाजपा सरकार की पीठ थपथपाते तो नजर आये, पर सही आंकड़े नहीं बता पाए , पर पत्रकार द्वारा कागजी बजट और धरातल पर शून्य की बात कही गई, हालांकि कागजों में भी कौशिक जी आंकड़ों को लेकर दंभ नहीं भर पाए, बार बार कौशिक जी कागजों पर जोर देते नजर आये पर कोई रोजगार पर सार्थक बजट प्रस्तुतीकरण नहीं कर पाये और मुस्कुराते हुए मीडिया की तारीफ करते चलते बने।

Banner