सज रहा मातारानी का भव्य दरबार : नैला में विराजेंगी 35 फिट ऊंची माँ दुर्गा की भव्य और दिव्य प्रतिमा

# Admin | 04 Oct, 2026

सज रहा मातारानी का भव्य दरबार :

नैला में विराजेंगी 35 फिट ऊंची माँ दुर्गा की भव्य और दिव्य प्रतिमा

🔷 तैयारी में जुटे श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति नैला के कार्यकर्तागण

🔷 तकरीबन डेढ़ सौ फीट ऊंचा और दो सौ फीट चौड़ा पंडाल बढ़ाएगी शोभा,

🔷आकर्षक लाइट से सेगी मां का दरबार...

मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर चांपा। नैला के श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव  समिति द्वारा हर साल की भांति इस साल भी मां का दिव्य और भव्य दरबार सजने लगा है,,, 35 फिट ऊंची दिव्य एवं भव्य प्रतिमा विराजमान होंगी, समिति के लोग बड़ी लगन, निष्ठा और सेवा भाव से मां की प्रतिमा और तकरीबन डेढ़ सौ फीट ऊँचे पंडाल को भव्य और आकर्षक बनाने तैयारी में जुट गए हैं,,, अन्य प्रांत से आए कारीगर सेवाभाव से माता के दरबार की सजावट के रहे हैं , माँ दुर्गा की तैयारी महीनों पहले से चल रही है।

श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश (राजू) पालीवाल ने पत्रकारों को बताया कि हर साल अलग अलग मंदिरो के तर्ज पर नैला का भव्य पंडाल बनाया जाता है जो जांजगीर चांपा जिला ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में माँ की प्रतिमा और पंडाल आकर्षक व भव्यता और दिव्यता का परिचायक है, इस बार यह  तकरीबन डेढ़ सौ फीट ऊंची भव्य पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है,,ताकि माता का दरबार नवरात्रि से पहले सज जाए और नवरात्रि में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा विराजमान हो जाए,,,

आकर्षक लाइटिंग,साज सज्जा से भव्यता और बढ़ जाएगी,,,जिसका श्रद्धालुगण  नवरात्रि पर्व पर नौ दिनों तक दर्शनलाभ ले सकेंगे,,,श्री श्री दुर्गा सेवा समिति के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं और सेवा भाव से काम में जुटे हुए हैं,,,श्री पालीवाल ने बताया कि यह उत्सव समिति ही नहीं बल्कि शहर के सभी लोग,प्रशासन और सभी लोगों के सेवा, सहयोग से पूरा होता है,,,सबकी भागीदारी से यह उत्सव महोत्सव में बदल जाता है।

🔷 वाहन पार्किंग की भी रहेगी उचित व्यवस्था

कार , बाईक व अन्य वाहनों से दूरदराज और शहर में अन्य जिले से आने वाले भक्तजनों के लिए मां दुर्गा स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो इसलिए अलग अलग ,क्षेत्र , बलौदा क्षेत्र, केरा रोड, बिलासपुर चांपा और अन्य जगहों से श्रद्धालुओं के लिए आवागमन को सुलभ बनाने पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े.।

Banner