दिव्यांग धरमवीर को मिला मोटराइज्ड ट्रायसायकल

# Admin | 19 Jul, 2022

दिव्यांग धरमवीर को मिला मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे ग्राम कमरीद, जनपद पंचायत बलौदा के निवासी धरमवीर सूर्यवंशी पिता स्व.श्री गजाधर प्रसाद सूर्यवंशी को कलेक्टर ने मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान करने निर्देश दिए। जिस पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने धरमवीर सूर्यवंशी को मोटराइज्ड ट्रायसायकल  प्रदान किया।  दरअसल धरमवीर ने कलेक्टर से अपनी समस्या बताते हुए आवागमन के लिए मोटराइज्ड ट्रायसायकल की मांग की थी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने दिव्यांग धरमवीर के आवेदन पर तत्काल विचार करते हुए उप संचालक समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि धरमवीर को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की जाए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग धरमवीर को मौके पर ही कलेक्टर श्री सिन्हा, उप संचालक समाज कल्याण  टी पी भावे और के डिप्टी कलेक्टर  सुमित गर्ग के हाथो मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया।

Banner