बीट क्वाईन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

# Admin | 06 Aug, 2022

बीट क्वाईन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

◆ जांजगीर-चाम्पा जिले के नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई।

 मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। बीट क्वाईन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामला नवागढ़ थाने का है।

 नवागढ़ पुलिस के अनुसार कुटरा निवासी मनोज कुमार आरले ने  4 अगस्त को थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पोड़ी राछा के श्रीकांत आशिकर, चंद्रकांत आशिकर, रंजित माथुर, गनपत साहू एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा बीट क्वाईन खरीदने के नाम पर तीन साल के भीतर 6 से 7 करोड़ रूपये मिलेगा बोलते हुए 6 लाख रूपये की ठगी करना एवं प्रार्थी के मोबाईल नंबर को छेड़छाड़ कर यूपीसी कोड निकालकर गनपत साहू निवासी पोडी के नाम पर करा लेने तथा सभी आरोपी मिलकर पैसा वापस करने के बहाने राछा भाठा स्थित एक्शन बुट हाउस में बुलाकर प्रार्थी एवं इसकी पत्नी को अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराया गया । प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 218/22 धारा 420, 147, 294, 506, 323, 4 120बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ करने एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी से 10000 रूपये की ठगी करना बताया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी श्रीकांत आशिकर उम्र 30 वर्ष,चंद्रकांत आशिकर उम्र 28 वर्ष, रंजीत माथुर उम्र 22 वर्ष, गनपत साहू, पुरूषोत्तम दास वैष्णव उम्र 45 वर्ष एवं लालचंद साहू उम्र 45 वर्ष सभी निवासी पोंडी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों को 5 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Banner