हत्या के दो आरोपी को फांसी की सजा

# Admin | 19 Sep, 2022

हत्या के दो आरोपी को फांसी की सजा

■ धारदार हथियार से एक ग्रामीण की निर्ममता से की गई थी हत्या। मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर चांपा। धारदार हथियार से एक ग्रामीण की निर्ममता से हत्या कर पानी टंकी में चढ़कर तलवार लहराने वाले दोनों आरोपियों को जिला सत्र न्यायालय के न्यायधीश ने फांसी की सजा और 50 हजार अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाया है।

गौरतलब है की शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुस्मा में 20 नवम्बर 2021 को गांव के सुनील कुमार केवट उम्र (28 साल ) व सोहित केवट (उम्र 23 ) ने ग्राम पंचायत तुस्मा क के पंच भागवत साहू का निर्ममता से हत्या कर दिया था और हत्या के बाद दोनों आरोपी पानी टंकी में चढ़कर तलवार लहराकर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल भी किये। जिस पर आरोपी द्वारा मीडिया के समक्ष हत्या करने का जुर्म कबूल किया गया था, जिला सत्र न्यायालय के न्यायधीश सुरेश जोन द्वारा आज 302/34 अपराध के लिए फांसी एवं ₹50000 अर्थदंड से दंडित करने का आदेश किया गया है। लोक अभियोजक राजेश पांडे ने इस तरह के अपराधियों को फांसी की सजा होना सुखद क्षण बताया एवं जांजगीर न्यायालय के इतिहास में एक साथ दो आरोपी सुनील कुमार केवट उम्र 28 साल व सोहित केवट उम्र 23 को फांसी की सजा सुनाया जाना पहला अवसर है। जो अपराधियों को अपराध करने से सोचने पर मजबूर करेगा और आने वाले समय में इस तरह की घटनाएं में कमी जरूर आएगी।

Banner