महिला कल्याण सोसाइटी का बीडीएम उद्यान में हुआ कार्यक्रम

# Admin | 27 Nov, 2022

महिला कल्याण सोसाइटी का बीडीएम उद्यान में हुआ कार्यक्रम

0 स्वरोजगार संबंधी दी गई जानकारी।

मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर-चाम्पा। जिला मुख्यालय के बिसाहू दास महंत उद्यान में महिला कल्याण सोसाइटी द्वारा रविवार को स्वरोज़गार सम्बन्धित कार्यक्रम रखा गया, जिसमे सिलाई, मसरूम, सर्फ पावडर, फाइनल, आदि से स्वरोजगार की जानकारी दी गई।

तो समिति द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को योग्यता अनुसार रोज़गार और प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस कार्यक्रम में श्रम विभाग लाइवली हुड कालेज जैसी शासकीय संस्थानों ने कार्यक्रम मे विशेष रूप से स्वरोजगार से सम्बन्धित जानकारी महिलाओं को बताए गए। कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नंदनी कमलेश साहू अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और अपना स्थान बना रहीं हैं । उन्होंने कहा कि महिलाएं शरीर से भले ही कमजोर है पर मानसिक रूप से महिलाएं बहुत मजबूत होती है जिला के प्रतिष्ठित व्यापारी अमर सुल्तानिया ने बताया कि महिलाओ के लिए शासन ने अनेक योजनाएं बनाई हैं जिससे वे आगे बढ़ कर अपना और परिवार का जीवन सुधार सकती है । आप सभी योजनाओं से फायदा उठाकर अपने जीवन स्तर को सुधारिए । बायोएनर्जी पावर प्लांट के एच आर मैनेजर आर एस टाटा एम वी के कंपनी अमरताल ने कहा कि हमारी कंपनी ने 99 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार दिया है और पढ़े लिखे लड़के लड़कियों को चाहिए कि वे नौकरी के अलावा स्वरोजगार पर भी ध्यान दें । यह करियर का बेहतर विकल्प है महिला कल्याण सोसाइटी के संचालक भूपेंद्र कुमार बघेल ने कहा है हमारी महिला सिलाई, मसरूम, सिर्फ,फाइनल, आदि मे कार्य कर महिलाओ के स्व रोज़गार मे सहायता कर रही है इस कार्यक्रम मे सिवनी, पाली, कन्हाईबंद, नैला, सरखों, खोक्सा, खामिया, कोसमंडा, महंत, सुकली, सीयूड, गावों के महिलाएं ने अपना चढ़ बढ़कर कार्यक्रम मे हिस्सा लिया और स्व रोज़गार की योजनाओं को समझा । कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों ने कार्यक्रम और इसके उद्देश्यों की सराहना की महिला कल्याण की ट्रेनर प्रेम लता , सरिता,हेमलता, प्रिया, सरोजनी, रंजिता, वंदना, महीलाओं ने बताया की हमे इस कार्यक्रम से एक नई दिशा मिलेगी आकाश, रितेश, प्रदीप, अतुल, आकाश, विकाश, किशन प्रदीप, सुदर्सन ने भी कार्यक्रम मे भागीदारी निभाई।

Banner