तुलसी थवाईत को आरडी यादव स्मृति सम्मान

# Admin | 01 Sep, 2020

तुलसी थवाईत को आरडी यादव स्मृति सम्मान

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। बारहवीं कक्षा में सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ अच्छे अंक अर्जित करने पर तुलसी थवाईत को आरडी यादव स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  यह सम्मान ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष आईपी यादव के द्वारा दिया गया। तुलसी थवाईत को तीन हजार रूपये तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। तुलसी थवाईत ने ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में कक्षा बारहवी में सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यह पुरस्कार सेवानिवृत्त व्याख्याता अमरनाथ यादव एवं श्रीमती रमा यादव के सौजन्य से स्थापित आरडी यादव स्मृति सम्मान के तहत दिया गया। इस अवसर पर नरसिंह थवाईत,ज्ञानोदय स्कूल के प्राचार्य डॉ सुरेश यादव, मनहरण सूर्या,सुभाष खूंटे एवं रामेश्वर कश्यप उपस्थित थे।

Banner