बोड़सरा में श्रीमद् भागवत कथा एवं विष्णु महायज्ञ 6 से प्रारंभ

# Admin | 07 Feb, 2023

बोड़सरा (सिवनी) में श्रीमद् भागवत कथा एवं विष्णु महायज्ञ 6 से प्रारंभ

मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा। समीपस्थ ग्राम बोड़सरा (सिवनी )में श्रीमद् भागवत कथा एवं विष्णु महायज्ञ प्रारंभ हुआ।

कथावाचक एवं यज्ञाचार्य रमाकान्त महाराज जी के सानिध्य में 6 फ़रवरी से 13 फ़रवरी तक विशाल आयोजन होने जा रहा है, जिसमें  समाजसेवी एवं धर्म प्रेमी ठा.श्रवण सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर यज्ञ में आहुति दिया गया. श्रीमद् भागवत कथा एवं विष्णु महायज्ञ के प्रांगण में 10 फ़रवरी को सामूहिक विवाह परम पूज्य महाराज जी द्वारा 7 बेटियों का विवाह सम्पन्न कराएँगे, क्षेत्र के 7 बेटियों का एक ही मंडप पर होगा पाणिग्रहण नवीन वैवाहिक जोड़ो को गृहस्थ प्रारम्भ करने के लिए सम्पूर्ण सामग्री प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन सम्पूर्ण समस्त ग्रामवासी के माध्यम से हो रहा है, समस्त भक्तगण यज्ञ एवम् भागवत में सादर आमंत्रित है।

Banner