मकान में संदिग्ध अवस्था में पत्रकार की बेटी की लाश मिलने से सनसनी !

# Admin | 14 Feb, 2023

मकान में संदिग्ध अवस्था में पत्रकार की बेटी की लाश मिलने से सनसनी !

 मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर-चांपा। पत्रकार की बेटी का उनके घर में ही संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस फारेंसिक टीम के साथ पहुंची और घ्ाटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के बाद ही इसकी स्पष्ट जानकारी होने की बात कही है।

वार्ड नंबर 18 में पत्रकार गोपाल शर्मा का मकान है। वे अपनी बेटी इशिका शर्मा (23), बेटा आर्यन शर्मा व पत्नी पूजा शर्मा के साथ रहते हैं। रविवार को गोपाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ कोरबा गए थे। घ्ार में इशिका अपने भाई के साथ थी। सोमवार की सुबह जब आर्यन सोकर उठा तो उसका कमरा बाहर से बंद था। उसने आवाज लगाई और किसी की मदद से दरवाजा खुलवाया।

Banner