पत्रकारों के सवालों से बौखलाये कांग्रेसी नेता की फिसली जुबान, आख़िरकार पत्रकारों से मांगनी पड़ी माफ़ी !

# Admin | 17 Apr, 2023

पत्रकारों के सवालों से बौखलाये कांग्रेसी नेता की फिसली जुबान, आख़िरकार पत्रकारों से मांगनी पड़ी माफ़ी !

🔷 डायमंड शुक्ला

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारो के सवालों से बौखलाये कांग्रेसी नेता की जुबान फिसल गई, कांग्रेस नेता के बेतुका बयान पर पत्रकारों ने आपत्ति जताई, फिर भी कांग्रेसी नेता कुछ भी अनुचित बात नहीं करने का ताल ठोकता रहा, हालांकि पत्रकारों की आपत्ति और नाराजगी को देखते हुए आख़िरकार कांग्रेसी नेता ने खेद व्यक्त किया, तब जाकर माहौल शांत हुआ।

दरअसल 17 अप्रैल को विजय जांगिड संयुक्त सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व सहप्रभारी प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ का "जय भारत सत्याग्रह" के तहत जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस मे साढे 10 बजे जिला स्तरीय प्रेसवार्ता रखा गया था। जिसमें पत्रकारो के सवालों से बौखलाये कांग्रेसी नेता की जुबान फिसल गई, कांग्रेस नेता के बेतुका बयान पर पत्रकारों ने गंभीर आपत्ति जताई, छत्तीसगढ़ सत्तासीन कांग्रेस पार्टी के नेताओं की आजकल जुबान फिसलना आम बात हो गयी है, छ्ग में दिग्गज कांग्रेसी नेता जहाँ आपसी अंतर्कलह से जूझ रहे हैँ और एक दूसरे पर दबी जुबान से जुबानी प्रहार कर रहे हैँ कांग्रेसी नेता की बौखलाहट समझ से परे है, हद तो तब हो गई जब "जय भारत सत्याग्रह" के तहत जांजगीर प्रवास पर कांग्रेसी नेता विजय जांगिड संयुक्त सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व सहप्रभारी प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ से पत्रकारवार्ता के दौरान पत्रकारों ने सवाल किये, सवाल सुन नेता जी की बौखलाहत चेहरे पर स्पष्ट दिखायी दी और उनकी जुबान फीसल गई, हालाकि नेता जी को बेतुका जुबान का खामियाजा भुगतना पड़ा और पत्रकारों ने जब कड़ी आपत्ति जताई तो आख़िरकार नेताजी ने पत्रकारों से माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ, बात जो भी हो लेकिन उक्त प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रसी नेता की किरकिरी हो गयी। राजनितिक गलियारे में यह दिनभर चर्चा का विषय रहा।

🔷 तमाशबीन बने जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेता

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ही उक्त प्रेसवार्ता रखा गया था जिसमें सभी पत्रकारों को बुलाया गया था जब एक पत्रकार ने विजय जांगिड संयुक्त सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व सहप्रभारी प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ से सवाल किया तो वे सवालों से बौखला गये और जवाब देने की बजाय उल्टा  पत्रकार पर भाजपा प्रवक्ता होने का आरोप लगा दिया, कांग्रेस नेता के बेतुका बयान पर सभी पत्रकारों ने जमकर विरोध जतया और आख़िरकार उन्हे पत्रकारों से माफी मांगनी पड़ी। पर अफ़सोस सारा वाकिया होने के बाद भी स्थानीय कांग्रेस के दिग्गज नेता तमाशबीन बने रहे, दरअसल जिले में भी कांग्रेसी अंतर्कलह किसी से छिपी नहीं है।

Banner