नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार,  जेल दाखिल 

# Admin | 17 Jun, 2023

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार,  जेल दाखिल 

जांजगीर - चांपा। नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता को आरोपी पवन सागर जांगड़े के द्वारा बुरी नियत से हाथ बांह को पकड़कर छेड़-छाड़ करने की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में 16 जून को आरोपी पवन सागर जांगड़े के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/23 धारा 354 भा द वि 08 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी पवन सागर जांगड़े पिता सुख सागर जांगड़े उम्र 26 वर्ष निवासी कोका थाना शिवरीनारायण को विधिवत गिरफ्तार कर 17 जून को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय भेजा गया है।

Banner