कृष्णा जन्मोत्सव में शामिल हुई विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, लिया प्रभु का आशीर्वाद

# Admin | 08 Sep, 2023

कृष्णा जन्मोत्सव में शामिल हुई विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, लिया प्रभु का आशीर्वाद

🔷 विधायक का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चांपा,रायपुर। क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर जगह - जगह कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें विशेष रूप से  धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा शामिल हुई और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लिया।

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर ग्राम पंचायत तर्रा सहित कई गाँवों में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें धरसीवा विधायक श्रीमती शर्मा  शामिल होकर आशीर्वाद लिया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर झेरिया यादव समाज के द्वारा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा का  जगह - जगह भव्य स्वागत किया गया और आभार जताया।

इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व सदियों से चले आ रहा है,

इस पावन त्योहार में प्रतिवर्ष  दही लूट मटकी फोड़ का आयोजन किया जाता है और हमारी सरकार के द्वारा लगातार समाज के हर वर्ग का विकास्    करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों आयोजनों के माध्यम से लगातार पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कृष्ण कुंज की स्थापना किया साथ गौ सेवा करते हुए पशुपालकों गौ धन न्याय योजना के माध्यम से गोबर और गोमूत्र खरीदी कर सच्ची सेवा कर रही है।

निश्चित ही हमारी सरकार की इन योजनाओं से ग्रामिणजनो का विकास हो रहा है। आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के सभी प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Banner