सुपोषित भारत, "संस्कार भारत एवं सशक्त भारत है‘‘ के थीम पर पहरिया सेक्टर में मनाया गया पोषण माह 

# Admin | 21 Sep, 2023

सुपोषित भारत "संस्कार भारत एवं सशक्त भारत है‘‘ के थीम पर पहरिया सेक्टर में मनाया गया पोषण माह....


🔷 हितग्राहियों को पोैष्टिक आहार, संतुलित आहार एवं मिलेट्स से बने व्यंजन के लाभ के बारे में दी गई जानकारी।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में बलौदा परियोजना अंतर्गत सेक्टर पहरिया में सुपोषित भारत, संस्कार भारत एवं सशक्त भारत है‘‘ के थीम पर
पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह का आयोजन किया जाता है।


इसी परिपेक्ष्या में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक ‘‘सुपोषित भारत संस्कार भारत व सशक्त भारत है‘‘ के थीम पर पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पोषण माह थीम अनुसार आज पोषण व्यंजन प्रदर्शिनी का आयोजन सेक्टर पहरिया में किया गया। 

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त हितग्राहियों को पोैष्टिक आहार, संतुलित आहार एवं मिलेट्स से बने व्यंजन एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई एवं पोषण वाटिका का निरीक्षण किया गया। 

उक्त कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी बलौदा श्रीमती लक्ष्मीराव बाकोड़े, समस्त पर्यवेक्षक, सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर प्रभारी निशा खान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिला एवं बाल विकास के समस्त हितग्राही एवं नगरवासी उपस्थित रहे। 

Banner