नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार .....  

# Admin | 24 Sep, 2023

नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार .....  

 मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा - 55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 55 पाव देशी शराब के साथ तीन आरोपी जगमहंत निवासी दिनेश सिंह, भठली निवासी ओमप्रकाश कुर्रे, एवं सुरेश कुर्रे को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपियों के खिलाफ  आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
   
मुखबीर की सूचना पर  पुलिस द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत भठली निवासी जगमहंत पर रेड कार्रवाई की गई | आरोपी दिनेश सिंह के कब्जे से 55 पाव देशी प्लेन शराब कीमत  4 हजार 4 सौ रुपया, आरोपी ओमप्रकाश कुर्रे  से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब  कीमती  3 हजार रुपया व आरोपी सुरेश कुमार कुर्रे के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब  कीमती 2 हजार 5 सौ रुपया को बरामद  कर आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

Banner