जांजगीर तहसीलदार से मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर ...

# Admin | 26 Sep, 2023

🔷  जांजगीर पुलिस की कार्र्वाई।

मिशन  क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चांपा। जांजगीर  तहसीलदार से मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने वाले  तहसील के कर्मचारी, आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायलय में पेश किया गया जहां  से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 25 सितम्बर को जांजगीर तहसीलदार बजरंग साहू ने थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि  तहसील कार्यालय में पदस्थ आरोपी आशीष कुमार मालू को दिए गए कार्य के संबंध में व बिना किसी सुचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने के बारे में पूछे जाने पर आशीष मालू  ने उनसे ऊंची आवाज में गाली गलौच करते  हुए टर्मीनेट कर देने की बात कही, उसके बाद तहसीलदार अशीष मालू का कार्य आबंटन आदेश जारी करने का आदेश देकर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग  में चले गए।  

कुछ देर बाद आरोपी आशीष कुमार मालू कक्ष में आया और ऊंची आवाज में धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए तहसीलदार को  पानी के बॉटल से फेंक कर मारा और बाहर चला गया, तहसीलदार कुछ समझ पाते उतने मे फिर आरोपी आशीष कक्ष अंदर आकार हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया है। प्रार्थी  के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 332, 353 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान ब्लाक कालोनी  निवासी जांजगीर निवासी आरोपी आशीष कुमार मालू उम्र 30 साल को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया।  
 
 

Banner