Dengue : डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी, मिले 9 नए पॉजिटिव मरीज .... 

# Admin | 27 Sep, 2023

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी, मिले 9 नए पॉजिटिव मरीज .... 

मिशन क्रांति न्यूज़ भिलाई - प्रदेश में बढ़ते डेंगू के मामलो को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है  इसके बाद भी डेंगू ने  स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कारण है सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्रो में डेंगू के मामलों में लगातार बढोत्तरी हो रही है। 

अभी हाल ही में भिलाई  में डेंगू के 9 नए पॉजिटिव मरीज मिले है । डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। 

बता दे जिले में अब तक डेंगू के 220 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हो चुकी है। लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ते देख स्वास्थ विभाग और BSP के द्वारा हैल्थ कैंप और सर्वे जारी किया गया है।

 

Banner