CBI Director Praveen Sood reached Raipur : सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद पहुंचे रायपुर, लंबित मामलों की करेंगे समीक्षा ......

# Admin | 28 Sep, 2023


सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद पहुंचे रायपुर, लंबित मामलों की करेंगे समीक्षा ......

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर - सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद गुरुवार की सुबह रायपुर पहुंचे।  एयरपोर्ट पर डीजीपी अशोक जुनेजा और रायपुर आईजी ने उनका स्वागत किया। रायपुर में वे एजेंसी के भ्रष्टाचार निरोधक विंग के दफ्तर में लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और हाईकोर्ट में दायर कुछ याचिकाओं में की गई सीबीआई जांच की मांग के संदर्भ में एजेंसी की ओर से रिप्लाई पर भी चर्चा करेंगे। 

हाल में ईडी ने शराब घोटाले और ननकीराम कंवर ने पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है। हालांकि राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर सरकार ने 2019 से रोक लगा रखा है लेकिन सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच की जा सकती है। 
 

Banner