Korea :  जिला स्तरीय क्रय समिति गठित ........ 

# Admin | 28 Sep, 2023

 जिला स्तरीय क्रय समिति गठित ........ 


मिशन क्रांति न्यूज़ कोरिया। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिपेक्ष्य में निर्वाचन कार्य के संपादन के दौरान आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का मुद्रण कराया जाना है। मतदाता सूची मुद्रण कराये जाने हेतु जिला एवं राज्य स्तरीय वेंडर तथा सर्विस प्रोवाइडर से दर आहूत करने हेतु निविदा जारी किया जाएगा। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा मतदाता सूची के दर निर्धारण हेतु जिला स्तरीय क्रय समिति का गठन किया गया जिसमें अपर कलेक्टर एवं उप निर्वाचन अधिकारी नन्दिनी साहू को अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी स्थापना शाखा राकेश साहू, जिला कोषालय अधिकारी पदमाकर सिंह परिहार, निर्वाचन पर्यवेक्षक बृज बिहारी गुप्ता को सदस्य तथा सहायक आयुक्त कार्यालय के लेखा अधिकारी अनिरुद्ध शर्मा को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया।

Banner