उप  मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 28 सितम्बर को रायपुर लौटेंगे.....

# Admin | 28 Sep, 2023

 उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 28 सितम्बर को रायपुर लौटेंगे.....

सुमाभाठा में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राशि वितरण और निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल.....

 
मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर:- उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा प्रवास के बाद 28 सितम्बर को रायपुर लौटेंगे। वे 28 सितम्बर को सवेरे साढ़े नौ बजे अंबिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे पौने 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव सवेरे साढ़े 11 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बलौदाबाजार जिले के सुमाभाठा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12 बजे सुमाभाठा में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राशि वितरण और निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सिंहदेव दोपहर 02ः50 बजे सुमाभाठा से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 03ः20 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

Banner