राज्य महिला आयोग की सदस्य स्व. शशिकांता राठौर की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, खोखरा वृद्धाश्रम में किया गया फल वितरण........

# Admin | 28 Sep, 2023

राज्य महिला आयोग की सदस्य स्व. शशिकांता राठौर की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, खोखरा वृद्धाश्रम में किया गया फल वितरण........

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चांपा। राज्य महिला आयोग की सदस्य रही  स्व.शशिकांता राठौर की 64वी जयंती पर उनके समर्थको ने खोखरा वृद्धाश्रम जाकर नारियल और फल का वितरण किया।    

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने कहा, स्व. शशि दीदी के बताए मार्गो पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके न रहने से हमें रास्ता बताने वाले की कमी महसूस होती है।   

परमेरश्वर राठौर ने कहा कि, स्व. शशिकांता दीदी हमारी आदर्श थी और उनके ना रहने से उनकी कमी हम सबको हमेशा खलेगी। श्री राठौर ने आगे कहा कि, उनके विचारो को आत्मसात कर उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, सभापति रामविलास राठौर, वरिष्ट कांग्रेसी परमेश्वर सिंह राठौर, अजीत सिंह राणा, परमेश्वर निर्मले, दिनेश महंत, दीपक राज, आशना, सहित उनके परिवार के सभी सदस्यों ने खोखरा वृद्धा आश्रम में तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  
 

Banner