Financial assistance approved : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों के वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ..... 

# Admin | 29 Sep, 2023

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों के वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ..... 

मिशन क्रांति न्यूज़ जगदलपुर - कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों के वारिसों को 12 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। 

जिसके तहत तहसील तोकापाल अंतर्गत कलेपाल निवासी गागरा कश्यप की पानी में डूबने से मृत्यु पर पुत्र मोहनराम कश्यप, तहसील बस्तर के बागमोहलई निवासी योगिता की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पिता गंगाराम नेताम तथा तहसील दरभा अंतर्गत अलवा निवासी हबिल की पानी में डूबने से मृत्यु पर पिता लखमू को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि सम्बंधित वारिसों के बैंक खाते में अंतरित किये जाने के निर्देश सम्बंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं। 

Banner