जिला देवांगन समाज बेमेतरा के "वरिष्ठ सलाहकार" के पद पर दो अधिवक्ता एवं एक व्याख्याता को सर्वसम्मति से किया गया मनोनीत.....

# Admin | 29 Sep, 2023

जिला देवांगन समाज बेमेतरा के "वरिष्ठ सलाहकार" के पद पर दो अधिवक्ता एवं एक व्याख्याता को सर्वसम्मति से किया गया मनोनीत.....   

मिशन क्रांति न्यूज़ बेमेतरा - जिला देवांगन समाज की आवश्यक बैठक "जिला देवांगन समाज बेमेतरा के नव निर्मित छात्रावास एवं मंगल भवन" नवागढ़ रोड बेमेतरा में रखा गया था।   

 पूर्व जिलाध्यक्ष श्री महेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) नवागढ़

जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला देवांगन समाज बेमेतरा  के  "वरिष्ठ सलाहकार" के पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री महेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) नवागढ़, श्री दीपचंद देवांगन (शिक्षक) नवागढ़ श्री डिकेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता)बेमेतरा श्री  रेवेन्द्र देवांगन एल्डरमेन बेमेतरा, श्री परमानंद देवांगन (कुम्ही)बेरला आदि सभी का  सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया है।   

 श्री डिकेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता)बेमेतरा

जिलाध्यक्ष श्री रामेश्वर देवांगन ने कहा कि,आज जिला कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से विस्तार किया गया है, जिसमे अनुभवी लोगो को नया दायित्व दिया गया है निश्चित ही इससे समाज को नई दिशा मिलेगी।  

 श्री दीपचंद देवांगन (शिक्षक) नवागढ़

 जिला सचिव श्री मेघराज तरार ने कहा कि, पूर्व जिला पदाधिकारी जिन्होंने सक्रियता से पिछले कार्यकाल में जिला देवांगन समाज बेमेतरा का नवीन छात्रावास एवं मंगल भवन निर्माण की नींव रखकर समाज को नई सौगात दिलाई है,ऐसे अनुभवी लोगो को वरिष्ठ सलाहकार के पद पर समाज ने मनोनीत किया है।  

उक्त बैठक मे जिलाध्यक्ष श्री रामेश्वर देवांगन, श्री सचिव मेघराज तरार, श्री शेखर देवांगन, श्री कामदेव  देवांगन, श्री गजराज देवांगन, श्री अमृत लाल देवांगन,श्री संतोष देवांगन, श्री सालिक राम देवांगन, श्री दिनेश देवांगन, श्री राजेन्द्र देवांगन, मनीराम देवांगन,श्री राम नाथ देवांगन,श्री करणरूप देवांगन, श्री मुकेश देवांगन,श्री बालहरी देवांगन, श्री लव सिंह देवांगन,श्री लक्ष्मण देवांगन, श्री भरत देवांगन, उत्तम देवांगन,श्री रामकृष्ण देवांगन श्री बलदाऊ देवांगन, श्री कपिल देवांगन, श्री शत्रुहन देवांगन, श्री पप्पू देवांगन,श्री चंद्रभान देवांगन एवं महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता देवांगन, श्रीमती मनीषा देवांगन, श्रीमती सीमा देवांगन,श्रीमती नीता देवांगन  श्रीमती गीता देवांगन, तथा जिले के ब्लॉक बेरला , ब्लॉक बेमेतरा, ब्लॉक साजा, ब्लॉक नवागढ़ के  स्वजातिय जन उपस्थित थे, सभी स्वजातिय जनोँ ने नव नियुक्त पदाधिकारियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी है | 

 

 

 

Banner