Road accident : तेज रफ़्तार कार ने साईकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, ऑन द स्पॉट हुई मौत........

# Admin | 30 Sep, 2023

तेज रफ़्तार कार ने साईकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, ऑन द स्पॉट हुई मौत........

मिशन क्रांति न्यूज़ कवर्धा - सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 30 रानी सागर गांव के  पास एक = 
अनियंत्रित  कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत ही गई और कार पेड़ से जा टकराई जिससे कार में सवार लोग भी घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार महिला, पुरुष और बच्चों को घायल अवस्था मे जिला अस्पतला में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है वहीं मृत व्यक्ति बहादुर पात्रे को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला गया। 

मिली जानकरी के अनुसार, मृतक दुल्लापुर निवासी साइकिल सवार मृतक बहादुर पात्रे राइस मिल जा रहा था। जैसे ही वे नेशनल हाइवे 30 रानी सागर गांव के  पास पहुंचे देर रात सुकमा से कवर्धा की ओर आ रही तेज रफ़्तार ऑर्टिका कार ने ठोकर मार दी ठोकर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार सड़क से 20 फिट दूर नहर में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं कार पेड़ से जा कराई कार में सवार आधा दर्शन से ज्यादा लोगों को चोट आई है. जिसमें दो महिला और दो बच्ची शामिल है।   
 

 
 

 

 

Banner