शिक्षक, साहित्यकार, कवि एवं प्रतिभावान छात्रों का शिक्षक कला व साहित्य अकादमी ने किया सम्मान.....

# Admin | 02 Oct, 2023

मेडल और प्रशस्ति पत्र से नवाजे गए सम्माननीय जन .........

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा - छात्र व शिक्षक के सर्वांगीण विकास को संकल्पित बहुआयामी संस्था शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छ. ग. जिला कोरबा ने प्रतिभावान  विद्यार्थियों जिसमें 2023 में कक्षा 12 वीं में 80% से अधिक अंकों  से उत्तीर्ण हुए बेटा बेटियों को मेडल पहनाकर व *प्रतिभा सम्मान* प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।जिला के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को *शिक्षा ज्ञान दीप* सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्यकार ,कवि, और सेवानिवृत शिक्षकों व  वृद्धजनों को *गीता ज्ञान रत्न* सम्मान से सम्मानित किया गया। 


अकादमी के अध्यक्ष गीता देवी हिमधर ने बताया कि हमारी संस्था शिक्षक के शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य क्षेत्र में प्रतिभा रखते हैं,उन्हे मंच प्रदान करना, मंच के माध्यम से पहचान और उचित सम्मान दिलाना हमारा अकादमी का  उद्देश्य है। साथ ही होनहार छात्र छात्राओं को सम्मान कर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना है। डॉ शिवनारायण देवांगन *आस* संस्थापक व संयोजक के परिकल्पना को साकार करने हेतु सभी जिलों में शिक्षक अकादमी गठित है।

मुख्य अतिथि डॉ.प्यारे लाल आदिले प्राचार्य जे. बी. डी. महाविद्यालय कटघोरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस अकादमी ने जो कार्य कर रही है ओ वाकई में कबीले तारीफ है। जो शिक्षक और छात्र हित में कार्य कर इस देश को, समाज को नई दिशा प्रदान कर रही हैं।अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य व अकादमी के सरंक्षक गोपाल बंजारे ,सलाकार प्राचार्य बी एल चौधरी , कवियत्री गीता विश्वकर्मा,राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक गोकुल प्रसाद मार्बल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वंदना गीत रागिनी चौहान ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमर नाथ गुप्ता ने किया। आभार प्रदर्शन प्रवक्ता जगन्नाथ हिमधर ने किया।  

संयुक्त सचिव बेदराम  जाटवर,प्रचार मंत्री भूपेंद्र सिंह राठौर, प्रचार सचिव वसुंधरा कुर्रे, सह सचिव गीता बंजारे, टी . निशा खान नीलकुमारी, पुष्पा सागर, शशिकला सोनी विशाल ,राहुल,प्रियंका, पूनम रामनाथ बघेल, वीरेंद्र बंजारे, फिरत सारथी,मनोज प्रधान, श्यामलाल कंवर, पुरषोत्तम करियारे, रामकृष्ण खूंटे सहित सम्मान प्रप्त करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Banner