मुख्यमंत्री ने बीजापुर विधायक  विक्रम मण्डावी और शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष  रामकुमार पटेल से मुलाकात कर लिया कुशलक्षेम....

# Admin | 03 Oct, 2023

मुख्यमंत्री ने बीजापुर विधायक  विक्रम मण्डावी और शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष  रामकुमार पटेल से मुलाकात कर लिया कुशलक्षेम....

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर :-  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर स्थित निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती बीजापुर विधायक  विक्रम मंडावी और छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष  रामकुमार पटेल से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की ।

गौरतलब है कि विधायक  मण्डावी विगत दिवस सड़क हादसे में घायल हो गए जिससे उनके कंधे में चोट लगी है। श्री मण्डावी को सड़क हादसे के बाद बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Banner